बच्चों के साथ उनके माता- पिता ने भी स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का किया वादा…

बच्चों के साथ उनके माता- पिता ने भी स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का किया वादा।

 

आमेर महल में आयोजित हुई बाल चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन समारोह में बच्चों के साथ – साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया प्रश्नोत्तरी विजेता, अदिति मीणा के पिता श्री सतनाम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ना सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढाएंगे बल्कि समाज में जागरूकता की एक बढ़ी मिशाल पेश करेंगे। वहीं सलोगन विजेता, समर्थ राणावत के भाई विजय ने बच्चों की पेंटिंग को सराहा और बताया कि कैसे उनके भाई का आत्मविश्वास कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान में शामिल होने के बाद बढ़ा है।
इस अभियान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले, आलिया, जैनब, अंजली कवर, भूपेंद्र जांगिड़ के अभिभावको सहित बढ़ी संख्या में माता- पिता अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

“कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान के तहत अब तक जयपुर नगर निगम हेरिटेज के 100 वार्डों में से कई वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इस पहल के तहत बाल सभाएँ, शपथ ग्रहण समारोह, पोस्टर प्रदर्शनी और स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिसमें बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *