बाल पार्षद उम्मीदवारों को MGGSS के शिक्षक श्री सतनाम सिंह ने दी बधाई।
आमेर महल में स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें जयपुर नगर निगम हेरिटेज के 50 वार्ड के बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी रचनात्मकता दिखाई। “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान के तहत MGGSS के शिक्षक श्री सतनाम सिंह ने द फ्यूचर सोसाइटी, डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हेरिटेज की इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में स्वच्छ भारत अभियान पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा था इस लिए ज्यादा बीमारियां हो रही थी। विश्व में देखा जाए तो दुनिया के जितने भी यूरोपीय कंट्री, यूरोप,अमेरिका यह हम से एडवांस क्यों थे वो इस लिए थे स्वच्छ भारत मिशन को ही फॉलो कर रहे थे। सबसे इंपॉर्टेंट बात यही है जैसे एक बच्चे ने अभी बताया कि ” सभी रोगों की एक ही दवाई घर में रखो साफ सफाई” जैसे 2014 में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया जिस पर बहुत काम हो रहा है जैसे द फ्यूचर सोसाइटी,डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हेरिटेज भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे इन का काम बहुत ही अच्छा लगा के ये बच्चों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है जैसे प्रत्येक स्कूल में जा जाकर शपथ के माध्यम से और नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान से अवगत करवा रहे हैं और इसका महत्व भी बता रहे हैं। इस अभियान का बच्चों के बारे में बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों की बात को फॉलो भी करते हैं और बच्चों की बात मानते भी हैं इस कारण इस अभियान के बारे में बच्चों को समझाया जा रहा है जैसे एक बच्ची जैनब ने बहुत ही अच्छा बताया स्वच्छ भारत मिशन के बारे में तो इस बच्ची को सुनकर और भी बच्चे सीखेंगे और छोटे बच्चों को हम से ज्यादा नॉलेज है जैसे कचरा डेस्ट भीन में ही डालना चाहिए और गाड़ी आती है उसमें ही कचरा डालना चाहिए। हमारे जयपुर हेरिटेज को 2019 में विश्व विरासत में जोड़ा गया तो हमारा एक ही लक्ष्य है स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने घर से ही शुरुआत करनी पड़ेगी और इस अभियान को द फ्यूचर सोसाइटी, डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हेरिटेज के इस प्रयास के लिए बहुत – बहुत बधाई देता हूं।

