अलफैज सईद बने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेता।
03 मई 2025 – गुड लक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 84 में डिजिटल बाल मेला और जयपुर हेरिटेज नगर निगम के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वच्छता, पर्यावरण और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। इस प्रतियोगिता में अलजफैज सईद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री नरेश नागर और प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद अंसार ने विजेता अलफैज सईद को सम्मानित करते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती हैं और उनके ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें अपने समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था। विद्यालय परिवार और नगर निगम के इस प्रयास ने छात्रों को स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

