वार्ड 84 में प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद अंसार ने बच्चों को दिया स्वच्छता संदेश।
डिजिटल बाल मेला (फ्यूचर सोसाइटी) और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के अंतर्गत वार्ड 84 के गुड लक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमागढ़ शक्ति कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहम्मद अंसार ने ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व को विस्तार से समझाते हुए बच्चों को गीला-सूखा कचरा अलग करने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए। अपने विद्यालय में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री मोहम्मद अंसार ने डिजिटल बाल मेला को धन्यवाद दिया।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

