स्वच्छ भारत मिशन पर लघुनाटिक प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर बच्चे ले रहे भाग…

स्वच्छ भारत मिशन पर लघुनाटिक प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर बच्चे ले रहे भाग।

 

S.K. Public School, वार्ड 30 के बच्चों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति। इस नाटक में बच्चों ने बताया कि कैसे हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां – जैसे कचरा सड़क पर फेंकना, गीले और सूखे कचरे को अलग न करना – हमारे शहर और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।

नाटक में बच्चों ने स्वच्छता का महत्व रचनात्मक तरीके से समझाया और यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए। बच्चों ने स्लोगन और संवादों के माध्यम से बताया कि “गीला और सूखा कचरा अलग करें,” और “प्लास्टिक का प्रयोग कम करें।”

विद्यालय की प्राचार्या और उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाती हैं बल्कि समाज को भी स्वच्छता के प्रति सजग करती हैं।

कार्यक्रम का आयोजन कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के अंतर्गत हुआ, जो डिजिटल बाल मेला (फ्यूचर सोसाइटी) और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है।

यह पहल बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों के इस अभिनय की प्रशंसा की और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *