स्वच्छता की आदत बचपन से ही डालना ज़रूरी: संयोजिका पूजा योगी
“कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान के अंतर्गत वार्ड 77 आर.के. मोदी इंटरनेशनल स्कूल की संयोजिका पूजा योगी ने बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह केवल स्कूल तक सीमित कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
पूजा योगी ने कहा,
“जब बच्चा स्कूल से आकर अपना बैग इधर-उधर फेंक देता है, तो वहीं से उसकी आदत बनती है। हमें बच्चों को शुरुआत से ही यह समझाना चाहिए कि सफाई केवल जिम्मेदारी नहीं, जीवन का हिस्सा है।”
उन्होंने डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हर आयु वर्ग को अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सोच केवल स्कूल तक नहीं, पूरे भारत तक पहुंचनी चाहिए।
पूजा योगी का संदेश यही है — अगर हम बच्चों को सफाई की महत्ता आज सिखाएंगे, तो वे कल का स्वच्छ भारत बनाएंगे।

