“बच्चों को स्कूल से लेकर समाज तक दें सफाई का पाठ” — डिम्पल शर्मा…

“बच्चों को स्कूल से लेकर समाज तक दें सफाई का पाठ” — डिम्पल शर्मा

जयपुर, — “बच्चे जब स्कूल में आएँ तो उन्हें कचरे को अलग-अलग करना सिखाना चाहिए और जब वो स्कूल से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर जाएँ, तो वे दूसरों को भी समझाएँ कि सफाई कैसे सबकी जिम्मेदारी है और मिलकर कैसे इसे किया जा सकता है।” — यह संदेश दिया डिम्पल शर्मा ने कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के दौरान।

डिम्पल शर्मा का मानना है कि अगर बचपन से ही बच्चों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता की व्यावहारिक शिक्षा दी जाए, तो वे न सिर्फ़ खुद साफ-सफाई में आगे होंगे, बल्कि समाज में भी बदलाव लाने का माध्यम बनेंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का पहला मंच है जहाँ बच्चे न सिर्फ़ पढ़ाई करते हैं, बल्कि जीवन जीने के तौर-तरीके भी सीखते हैं। डिम्पल शर्मा ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के इस प्रयास से बच्चे समाज के सच्चे ‘स्वच्छता दूत’ बनकर उभर रहे हैं।

“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *