नगर निगम हैरिटेज, आदर्श नगर जॉन इंचार्ज श्री रवि शर्मा ने दिया बच्चों को स्वच्छता संदेश…

नगर निगम हैरिटेज, आदर्श नगर जॉन इंचार्ज श्री रवि शर्मा ने दिया बच्चों को स्वच्छता संदेश।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटीकान जयपुर में आयोजित “कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के आदर्श नगर जॉन इंचार्ज श्री रवि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की महत्ता पर प्रकाश डाला।
श्री रवि शर्मा ने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा, “आप सभी अपने मोहल्ले, स्कूल और घर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयास जैसे कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक का परहेज और दूसरों को जागरूक करना, बड़े बदलाव ला सकते हैं।”
बच्चों ने भी उनसे कई सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया। स्कूल के शिक्षकों और प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सामाजिक विकास का सशक्त मंच बताया।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *