वार्ड 43, स्टीपिंग स्टोन्स स्कूल सिविल लाइन्स जयपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता कैंपेन…

वार्ड 43, स्टीपिंग स्टोन्स स्कूल सिविल लाइन्स जयपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता कैंपेन।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त प्रयास से 30 जुलाई 2025 को वार्ड संख्या 43 स्टीपिंग स्टोन्स स्कूल सिविल लाइन्स में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:- पर्यावरण संरक्षण है।
इस आयोजन में बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन, गीला और सूखा कचरा अलग करने के महत्व और स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन और शपथ ग्रहण का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहे, जहाँ बच्चे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके साथ ही, नगर निगम के अधिकारी और स्कूल के शिक्षक भी बच्चों को प्रेरित किया गया।
स्वच्छता का संदेश और नेतृत्व का विकास
यह कार्यक्रम बच्चों को न केवल ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने में भी मदद करेगा। बच्चों को अपने विचार साझा करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डिजिटल बाल मेला का एक और सार्थक प्रयास है, जो बच्चों को स्वच्छ और सतत विकास के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *