मिशन 47 का आगाज, विकसित राजस्थान के सपने बच्चों की जुबानी

जयपुर, 21 नवंबर। विश्व बाल दिवस के अवसर पर जयपुर में ‘मिशन 47’ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी और सिविल लाइंस विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों के साथ संवाद किया और वर्ष 2047 के राजस्थान को लेकर उनके विचार एवं सुझाव जाने।

इस अवसर पर अतिथियों ने विकसित राजस्थान के निर्माण में बच्चों की भागीदारी और बाल अधिकारों के महत्व पर जोर दिया। यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय कुमार निराला ने बाल सहभागिता एवं संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। वहीं, यूनिसेफ के कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट अंकुश सिंह ने कहा कि ‘विजन 47 राजस्थान’ प्रदेश के बच्चों के सहभागिता के अधिकार को सशक्त बनाने का माध्यम है। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

फ्यूचर सोसायटी की सचिव डॉ. मीना शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत अगले एक वर्ष में राजस्थान की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बच्चों और विधायकों के बीच संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों की आवाज और सुझाव प्रदेश के विकास की प्रक्रिया से जुड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘मिशन 47’ के पोस्टर का विमोचन भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *