“शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी में भाग लें और जीतें 11,000 रुपये का इनाम !!

आदित्य शर्मा|
जयपुर| डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के बच्चों के लिए एक खुशखबरी है| जुलाई में अजमेर के अकबर महल में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा | ऐसे में बच्चों के लिए खुशखबरी यह है कि इस प्रदर्शनी की 3 सुन्दर पेंटिंग्स को 11,000, 5,100 और 1,100 रुपये का नगद इनाम मिलेगा| साथ ही 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा| डिजिटल बाल मेला द्वारा यह घोषणा आज 26 जून को की गई है और आज के बाद आने वाली पेंटिंग्स ही इस प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगी|
पेंटिंग्स का चयन डिजिटल बाल मेला के जज और सोशल मीडिया पर जनता द्वारा किया जाएगा| यह प्रदर्शनी बच्चों के लिए एक मौका है अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का| इस प्रदर्शनी के लिए 6-16 साल के बच्चे अपनी पेंटिंग भेज सकते है| | कला के माध्यम से बच्चों ने कोरोना काल में बीते समय और उनके अनुभव साझा किए है| डिजिटल बाल मेला पिछले दो सालों से बच्चों की जागरूकता और रचनात्मकता पर काम कर रहा है| जिसके चलते DBM ने 2020 में कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया था|
आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *