अभी नहीं तो कभी नहीं……

हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता

आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख……

आदित्य शर्मा|

जयपुर| आज 30 जून को लाइव पेंटिग प्रतियोगिता रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है|  आज के बाद किसी भी बच्चे का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा| यह रजिस्ट्रेशन डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए किये जा रहे है| जिसका आयोजन 7 जुलाई को हवामहल प्रांगण में किया जाएगा| इस प्रतियोगिता में बच्चों को हवामहल में बैठकर महाराजा सवाई प्रताप सिंह की लाइव पेंटिग करनी होगी| विजेता बच्चे को 11,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा| इतना ही नहीं दूसरे स्थान पर 5,100 और तीसरे स्थान पर 1,100 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा|

ऐसे में बच्चों के पास आज का समय और शेष है जिसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे| डिजिटल बाल मेला यह प्रतियोगिता राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, डिजिटल बाल मेला की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत आयोजित कर रहा है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ यह ही नहीं डिजिटल बाल मेला राजस्थान विधानसभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की राजनीतिक जागरूकता पर काम भी किया है| बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता, कला और जागरूकता बढ़ाने हेतु एक अच्छा माध्यम है|

आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *