“शेड्स ऑफ़ कोविड” में लगेगी उनकी पेंटिग…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| “ शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए जयपुर की प्रियांशी ने भी अपनी पेंटिंग भेजी है| जयपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली प्रियांशी ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से कोरोना काल और लॉकडाउन का दृश्य दिखाया है| 12 वर्षीय अनन्या की इस पेंटिंग को क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में फीचर की जाएगी| अजमेर के अकबर महल में इस प्रदर्शनी का जुलाई माह में आयोजन होना है| इस प्रदर्शनी के लिए 6-16 साल के बच्चे अपनी पेंटिंग भेज सकते है| इतना ही नहीं 26 जून के बाद आने वाली पेंटिग्स में से 8 पेंटिग्स को 11,000 से लेकर 500 रुपये के नकद इनाम भी दिया जाएग|
पेंटिंग्स का चयन डिजिटल बाल मेला के जज और सोशल मीडिया पर जनता द्वारा किया जाएगा| यह प्रदर्शनी बच्चों के लिए एक मौका है अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का| कला के माध्यम से बच्चों ने कोरोना काल में बीते समय और उनके अनुभव साझा किए है| डिजिटल बाल मेला पिछले दो सालों से बच्चों की जागरूकता और रचनात्मकता पर काम कर रहा है| जिसके चलते DBM ने 2020 में कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया था|
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला बच्चों की जागरूकता के लिए ऐसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम और पहल का आयोजन करता रहता है| राजस्थान विधान सभा बाल सत्र भी ऐसी ही एक पहल का हिस्सा था, जिसमें कुल 200 बच्चे राजस्थान विधानसभा का हिस्सा बने थे और विधानसभा संचालित भी की|
आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

