इन 5 में से होगा कोई एक बनेगा 5,100 का विजेता….

दुसरे स्थान का विजेता कल……

 

आदित्य शर्मा|

 

जयपुर| डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता को कल इनाम दिए जाएँगे| जिनमें अरहम फैज़ल, अनुष्का माथुर, कृति अरोड़ा, मान्य शर्मा और सुहानी सैनी दुसरे स्थान की दौड़ में शामिल है| इन बच्चों ने आमेर महल स्थित गणेश पोल की लाइव पेंटिग की थी| 7 जुलाई शाम 7 बजे हवामहल में आयोजित कार्यक्रम में इन बच्चों को राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ.बी.डी कल्ला द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा| इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चे को 5,100 रुपये का नकद इनाम दिया जाना है| अब ऐसे में देखना यह होगा की कौन अपने घर यह इनाम लेकर जाता है|

 

पहले इनाम के लिए बच्चों की नाम  बता दिए गए है, जिनमें से किसी एक बच्चे को 11,000 रुपये का इनाम मिलेगा| आपको बता दें की तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चे को 1,100 रुपये और 7 बच्चों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा| गौरतलब है की इस प्रतियोगिता का आयोजन “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत हुआ था। जिसका उद्घाटन राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया था। इस पहल के तहत डिजिटल बाल मेला बच्चों को कला एवं संस्कृति और संग्रहालय के महत्व के प्रति जागरूक करता है। गौरतलब है कि बाल मेला बच्चों की जागरूकता हेतु बच्चों की सरकार कैसी हो, शेड्स ऑफ कोविड, जल प्रहरी, राजस्थान बाल विधानसभा सत्र का आयोजन भी कर चुका है।

“म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट http://www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *