राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने दिया नकद इनाम…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| 7 जुलाई को डिजिटल बाल मेला ने हवामहल में “संग्रहालयों के रेखाचित्र ” प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमें आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता बनी “अक्षरा सोनी” को राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.ड़ी कल्ला ने और श्रीमती शिवकुमारी कल्ला ने पुरस्कृत किया| अक्षरा राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में आयोजित की गई आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता पर पहले स्थान पर आई है| उन्हें 11,000 रुपये नकद इनाम दिया गया| अक्षरा ने आमेर में हुई इस प्रतियोगिता में गणेश पोल की लाइव पेंटिंग की थी| इस प्रतियोगिता में 50 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था|
अक्षरा जयपुर के जय श्री पेरीवाल हाई स्कूल की कक्षा 12 में पढ़ती है| उनकी माता श्रीमती पूजा सोनी है और उनके पिता का नाम राकेश सोनी है और वह जयपुर में ही व्यवसाय करते है| इस प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल बाल माल की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत किया गया था| बाल मेला इस पहल से बच्चों में कला, संस्कृति और संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहता है| इसके साथ ही इस कार्यक्रम के चलते हवामहल में भी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता और ओरिगामी प्रतियोगिता का आयोजन किया था|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब डिजिटल बाल मेला क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड’ प्रदर्शनी का आयोजन भी करेगा| यह प्रदर्शनी 30 जुलाई से अजमेर के अकबर महल में लगाई जाएगी| गौरतलब है की बाल मेला समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करते रहता है| जिसमें बच्चों की कला एवं रचनात्मकता को नए पंख मिले और उनकी जागरूकता भी बड़े| ऐसे ही बाल मेला ने राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का आयोजन भी किया था जिसका अवसर बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष सी.पी जोशी ने दिया था|
आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

