आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही मान्या शर्मा…..

राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने दिया नकद इनाम…..

 

आदित्य शर्मा|

जयपुर| 7 जुलाई को डिजिटल बाल मेला ने हवामहल में “ “संग्रहालयों के  रेखाचित्र ” ” प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमें आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में मान्या शर्मा ने दूसरा स्थान ग्रहण किया और उन्हें  राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.ड़ी कल्ला ने और श्रीमती शिवकुमारी कल्ला ने पुरस्कृत किया| जय श्री पेरीवाल विद्यालय जयपुर की मान्या को 5,100 रुपये नकद इनाम दिया गया| मान्या ने आमेर में हुई इस प्रतियोगिता में गणेश पोल की लाइव पेंटिंग की थी| इस प्रतियोगिता में 50 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था|

 

13 वर्षीय मान्या के पिता का नाम पंकज शर्मा  है और वह एयर कंडीशनर का व्यवसाय  करते है| इस प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल बाल माल की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत किया गया था| बाल मेला इस पहल से बच्चों में कला, संस्कृति और संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहता है| इसके साथ ही इस कार्यक्रम के चलते हवामहल में भी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता और ओरिगामी प्रतियोगिता का आयोजन किया था|

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब डिजिटल बाल मेला क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड’ प्रदर्शनी का आयोजन भी करेगा| यह प्रदर्शनी 30 जुलाई से अजमेर के अकबर महल में लगाई जाएगी| गौरतलब है की बाल मेला समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करते रहता है| जिसमें बच्चों की कला एवं रचनात्मकता को नए पंख मिले और उनकी जागरूकता भी बड़े| बच्चों के लिए डिजिटल बाल माल ने एक ऑनलाइन प्लेटफार्म खड़ा किया है जिसमें बच्चे घर से ही अपनी पसंदीदा एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते है. जिससे बच्चों का मोबाइल प्रयोग का समय सही जगह व्यतीत होता है|

 

आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या  8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं|  अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *