राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने दिया नकद इनाम…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| 7 जुलाई को डिजिटल बाल मेला ने हवामहल में “संग्रहालयों के रेखाचित्र ” प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमें आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| उन्हें राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.ड़ी कल्ला ने और श्रीमती शिवकुमारी कल्ला ने पुरस्कृत किया| विद्या श्री अकादमी जयपुर की सुहानी को 1,100 रुपये नकद इनाम दिया गया| सुहानी ने आमेर में हुई इस प्रतियोगिता में गणेश पोल की लाइव पेंटिंग की थी| इस प्रतियोगिता में 50 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था|
10 वि कक्षा की सुहानी के पिता का नाम नरेश कुमार शर्मा है और वह अद्यापक करते है, वहीँ उनकी माता श्रीमती सहयोगिता सैनी राजस्थान विश्विद्यालय में कार्यरत है| इस प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल बाल माल की पहल “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” के तहत किया गया था| बाल मेला इस पहल से बच्चों में कला, संस्कृति और संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहता है| इसके साथ ही इस कार्यक्रम के चलते हवामहल में भी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता और ओरिगामी प्रतियोगिता का आयोजन किया था|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब डिजिटल बाल मेला क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड’ प्रदर्शनी का आयोजन भी करेगा| यह प्रदर्शनी 30 जुलाई से अजमेर के अकबर महल में लगाई जाएगी| गौरतलब है की बाल मेला समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करते रहता है| जिसमें बच्चों की कला एवं रचनात्मकता को नए पंख मिले और उनकी जागरूकता भी बड़े| जिसके चलते DBM ने 2020 में कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया था| डिजिटल बाल मेला इन अभियानों के ज़रिये बच्चों को तनाव और अवसाद मुक्त करना चाहता है|
आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

