अजमेर का अकबर महल, जहाँ आयोजित होगी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता ………..

डिजिटल बाल मेला द्वारा आमेर महल व् हवामहल के बाद अब अजमेर के अकबर महल में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| जिस अकबर महल में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा, क्या आप उसके बारे में जानते हैं?

दरअसल, अजमेर के गौरवमयी इतिहास की गवाही देते इस अकबर महल का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर द्वारा सन् 1556 से 1605 ई. के मध्य करवाया गया था| महल के प्रथम तल व दक्षिणी – पश्चिमी भाग में संगमरमर से बने सुन्दर बरामदे का निर्माण जहाँगीर द्वारा करवाया गया था, जिसे वर्त्तमान में बारादारी कहा जाता है| इस स्मारक के मध्य में बना दीवान – ए – ख़ास खाटू से मंगवाए गए भूरे पत्थरों से निर्मित है| इतिहास में प्रसिद्द हल्दीघाटी के युद्ध की नीति भी 1576 ई. में इसी दीवान – ए – ख़ास में बनाई गयी थी| इंग्लेड के सम्राट जेम्स प्रथम के राजदूत सर थॉमस रॉ ने 10 जनवरी 1616 ई. को अपना केडेनशियल (दूत प्रमाण पात्र) भी बादशाह जहाँगीर के सामने इसी कक्ष में पढ़ा था |

इस अकबर महल का मुख्य प्रवेश द्वार सफ़ेद संगमरमर एवं लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है| द्वार के दोनों और हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्यकला शैली के झरोखे बने हुए हैं| इस द्वार के ऊपर दोनों और छतरियां बनी हुई हैं, जो इस द्वार को और भी अधिक सुन्दर बनाती है|यह किला वर्गाकार परिसर में फैला हुआ है जिसके चारों बाह्य कोनो पर सुरक्षा की द्वृष्टि से चार अष्टकोणीय विशाल बुर्ज़ बने हुए हैं|

अकबर के आलावा जहाँगीर व् शाहजहाँ ने भी इस किले में निवास किया था| महल का पूर्वी उत्तरी भाग शाही परिवार का निवास स्थान हुआ करता था| बादशाह जहाँगीर ने मुग़ल सत्ता सँभालने के बाद तत्कालीन परिस्थितियों के मद्देनज़र इस किले में 1613 से 1616 ई. तक निवास किया था ब्रिटिश काल में 1908 ई. में इस परिसर को संग्रहलय में परिवर्तित कर दिया गया था| इस क्षेत्र की कला – पुरासमग्री को संगृहीत कर इसका नाम “राजपूताना संग्रहालय” रख दिया गया था| भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् इस संग्रहालय का नाम “राजकीय संग्रहालय अजमेर” रखा गया|

इसी संग्रहालय में लगे सम्राट पृथ्वीराज के मेनेकिन के सामने बैठकर बच्चे उनका चित्र बनायेंगे| यह प्रतियोगिता 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी जिसमें वजेता बच्चों को 11000, 5100, 1100 रूपये के नकद पुरस्कार दिए जायेंगे|इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 से 16 साल के बच्चे 25 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन www.digitalbaalmela.com या डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर कर सकते हैं|

अधिक जानकारी के आप हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp/Telegram –

+918005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/ 
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter       – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela 
YouTube    – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *