स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा करेंगे उद्घाटन, लिटिल कोरोना वारियर्स को देंगे पुरस्कार …………….

अजमेर के अकबर क़िले में 5 अगस्त दोपहर 12 बजे सजेगा रंगों का संसार ……..

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में क्लासमेट द्वारा प्रायोजित व डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित की जाने वाली “शेड्स ऑफ़ कोविड़” पेंटिंग प्रदर्शनी अजमेर के अकबर किले में आयोजित होगी। 5 अगस्त को आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा द्वारा किया जायेगा। 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे मंत्रीजी कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे व बच्चों द्वारा कोरोना अनुभवों पर बनाई गई पेंटिंग्स की इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। डिजिटल बाल मेला की इस पहल के तहत पूरे देश के बच्चों ने कोरोना के मुश्किल समय को रंगों द्वारा कैनवास पर उकेरा है। इन्हीं में से चुनिंदा पेंटिंग्स अजमेर के अकबर किले में पर्यटकों को देखने को मिलेगी।

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |

अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *