बच्चों के पास केवल एक दिन का समय शेष …………..

जल्दी करें अपना रजिस्ट्रेशन, जीतें नकद ईनाम …..

गर्वित शर्मा

जयपुर: आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत, राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में क्लासमेट द्वारा प्रायोजित व् डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी में पेंटिंग भेजने का कल आखिरी दिन है, प्रदर्शनी में शामिल होने के इच्छुक बच्चे अपनी पेंटिंग कल यानी की 25 जुलाई तक भेज सकते हैं|
अजमेर के अकबर किले में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अगस्त को राजस्थान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री, परसादी लाल मीणा द्वारा किया जायेगा| इस प्रदर्शनी के लिए देशभर के बच्चे बड़ी संख्या में कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग्स भेज रहे है| ऐसे में बच्चों के पास यह सुनहरा अवसर है अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का| यही नहीं, इस प्रदर्शनी की 3 सबसे सुन्दर पेंटिंग्स को क्रमश: 11000, 5100 व् 1100 रूपये के नकद पुरस्कार व् 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जायेंगे|

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |

अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *