अब 31 जुलाई तक भेज सकते हैं अपनी पेंटिंग,
गर्वित शर्मा
जयपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में क्लासमेट द्वारा प्रायोजित, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित की जाने वाली “शेड्स ऑफ़ कोविड” – पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए बच्चे अब 31 जुलाई तक अपनी पेंटिंग भेज सकते हैं | पहले 25 जुलाई इसकी अंतिम तिथि रखी गयी थी लेकिन बच्चों की परीक्षा व मांग को देखते हुए इसकी अंतिम तिथि बढाकर 31 जुलाई की गयी है| जो बच्चे किन्हीं कारणों से अभी तक अपनी पेंटिंग नहीं भेज पाए हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर हैं, अपनी कला दुनिया को दिखाने का व् 11000 रूपये का नकद ईनाम जीतने का|
गौरतलब है की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अगस्त को अजमेर के अकबर किले में राजस्थान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा किया जायेगा| इस प्रदर्शनी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है| बच्चे बड़ी संख्या में कोरोना काल के अपने – अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग्स बनाकर डिजिटल बाल मेला को भेज रहे हैं| आप भी आज ही अपनी पेंटिंग बनाकर भेजिए, जो कोरोना काल के आपके अनुभवों पर आधारित हो | प्रदर्शनी की तीन सबसे सुन्दर पेंटिंग्स को क्रमश: 11000, 5100 व 1100 का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |
अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

