बच्चे रंगों से बनायेंगे सम्राट पृथ्वीराज चौहान……
गर्वित शर्मा
जयपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पुरातत्व विभाग के तात्वधान में क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा 20 अगस्त को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी| बच्चे राजकीय संग्रहालय अजमेर में बैठकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का चित्र बनायेंगे| इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए जायेंगे|
प्रथम पुरस्कार – 11000 रु.
द्वितीय पुरस्कार – 5100 रु.
तृतीय पुरस्कार – 1100 रु.
5 सांत्वना पुरस्कार – 500 रु.
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे 10 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन डिजिटल बाल मेला के मोबाईल नंबर +918005915026 पर या www.digitalbaalmela.com पर कर सकते हैं|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |
अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

