नन्हे लव सैनी के हाथों कटवाया केक …….
गर्वित शर्मा
जयपुर : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अजमेर में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर डिजिटल बाल मेला की प्रिया शर्मा के साथ लॉन्च किया। डिजिटल बाल मेला 5 अगस्त को पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्लासमेट के प्रयोजन में लिटिल कोरोना वॉरियर्स का सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस मौके पर देशभर के बच्चों की कोरोना काल के अनुभवों पर आधारित 100 पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कोरोना काल के सबके अपने – अपने अनुभव हैं किसी के खट्टे तो किसी के मीठे। बच्चों ने अपने इन अनुभवों से क्या सीखा, यही बताने की कोशिश है “शेड्स ऑफ़ कोविड़”, जिसमे पूरे देश के बच्चे अपनी भावनाओं को रंगों में उकेर रहे हैं। बच्चों द्वारा बनाई यही पेंटिंग्स 5 अगस्त से 20 अगस्त तक अजमेर के राजकीय संग्रहालय में देखी जा सकेगी जिसका उद्घाटन 5 अगस्त को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा करेंगे वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी अजमेर में यह अपने आप में पहली ऐसी प्रदर्शनी होगी जिसके सभी कलाकार बच्चे हैं और जिसका विषय है “कोरोना अवेयरनेस”।
अजमेर की महापौर बृजलता हाड़ा व उप महापौर नीरज जैन इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि होंगे, जिसमें अजमेर महेश्वरी पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 के अच्युतम तिवाड़ी और मयूर स्कूल की कक्षा 10 के प्रत्युष गौड़ अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
पोस्टर रिलीज़ करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने डिजिटल बाल मेला द्वारा बनवाया गया विशेष केक नन्हे – मुन्ने लव सैनी के हाथो कटवाया।
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |
अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

