राजकीय संग्रहालय में 3 सितंबर को होगी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता…….

प्रथम विजेता को मिलेगा 11 हजार रूपए का नकद पुरस्कार।

 

अजमेर। राजकीय संग्रहालय में चल रही शेड्स ऑफ कोविड पेंटिंग प्रदर्शनी में विजिटर्स का हुजुम उमड़ रहा है। तीन सितंबर को इस एग्जिबिशन का समापन लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। इसमें विजेता बच्चे को 11 हजार रूपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं, द्वितीय विजेता का 5100 और तृतीय को 1100 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए बच्चे 30 अगस्त तक डिजिटल बाल मेला के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए 8005915026 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट की ओर से चलाई जा रही इस पेंटिंग प्रदर्शनी में देशभर के 100 बच्चों की पेंटिंग का प्रदर्शन राजकीय संग्रहालय में किया जा रहा है। ये सभी पेंटिंग बच्चों के कोरोना काल के अनुभव पर आधारित हैं। जिसमें बच्चों ने कोरोना के दो साल के अनुभव को कैनवास पर उतारा है। गौरतलब है कि इस पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अगस्त को महापौर ब्रजलता हाड़ा और उप महापौर नीरज जैन ने किया था। इस दौरान वे खुद भी बच्चों की पेंटिंग देखकर अचंभित हो गए।

देश की पहली बाल विधानसभा के साक्षी बने बाल मेला के बच्चे

बता दें कि देश की पहली बाल विधानसभा 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में आयोजित हुई थी। इस विधानसभा में डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने सदन का संचालन किया। बच्चे ही स्पीकर, मुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर विधायक बने और राज्य से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के पटल पर सभी के सामने रखा। जल्द ही हरियाणा विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *