बाल सरपंच बताएँ “कैसे हो पंचायती राज मजबूत?”

कैसे हो पंचायती राज मजबूत?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ निभाएं बदलाव मैं भागीदारी………

 

आदित्य शर्मा|

जयपुर| किसी ने सही कहा है कि “जिसके पास खुद की समस्या का हल नहीं है वह हमेशा कमज़ोर रहेगा?” आज ऐसी ही समस्या हमारे पंचायती राज प्रणाली में भी है और वह है – आम नागरिकों का जागरूक ना होना| आम जनता का शोषण किया नहीं जा रहा, यद्यपि आम जनता खुद अपना शोषण नेताओं के हाथों से करवा रही है| इसका सबसे बड़ा कारण है, मतदाता का जागरूक न होना| उन्हें जागरूक करना अब मुश्किल है पर अगर भावी पीढ़ी को इस प्रणाली से मुखातिब ना करवाया गया तो मात्र समय का चक्र घूमेगा, बदलाव का नहीं| इसी उद्देश्य से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने शुरू किया हैं “मैं भी बाल सरपंच” अभियान|

 

इस अभियान में बच्चे बताएँ “पंचायत राज कैसे हो मजबूत?” और पाएँ अपनी पंचायत समिति के बाल सरपंच बनने का मौका, पंचायत समिति का प्रतिनिधित्व करने का मौका| हिस्सा बनें विश्व के सबसे पहले बाल सरपंच सत्र का, और रखें सरकार के सामने अपनी समस्या या सुझाव| बच्चों और सरकार के बीच की दूरी कम करने के लिए ही डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने इस अभियान की शुरुआत की है| अगर आप भी इस अभियान के माध्यम से बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आज ही भेजें अपनी वीडियो एंट्री|

 

“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या मोबाईल नंबर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें…….

FacebookPage – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *