20 बच्चों को मिले क्लासमेट की तरफ से उपहार……
आदित्य शर्मा।
जयपुर| डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ओरिगामी प्रतियोगिता में लगभग 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया| इस प्रतियोगिता में 4 विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे| इन बच्चों को ओरिगामी पेपर शीट के माध्यम से समुराई हैट बनानी थी| जिनमें से सबसे पहले 20 बच्चों को क्लासमेट के तरफ से उपहार दिए गए| बच्चों में इस प्रतियोगिता के प्रति उत्सुकता देखने को मिली, क्योंकि इसके पहले ओरिगामी का नाम न उन्होंने कभी सुना न वह इस कला से परिचित थे|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह प्रतियोगिता डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा आयोजित करवाई जा रही “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के तहत की गई थी| इस प्रतियोगिता में बच्चों यह कला सिखाने के साथ-साथ पदर्शनी के बारे में भी बताया गया जिसे सुन सभी बच्चे अपनी पेंटिंग इस प्रदर्शनी में भेजने के लिए उत्साहित दिखाई दिए|
To send your paintings, register on –
www.digitalbaalmela.com or contact- 8005915026
For more information, do follow us on our various social media platforms –
WhatsApp/Telegram–8005915026
Facebook page– https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram– https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter– https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

