पृथ्वी राज चौहान की नगरी के बच्चों को डिजिटल बाल मेला ने दिया यह बड़ा मौका….
आदित्य शर्मा|
अजमेर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का आज समापन हुआ| अजमेर के राजकीय संग्रहालय में मौजूद यह प्रदर्शनी कुल 1 महीने लगाईं गयी थी| समापन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि अजमेर के जाने माने कला पारखी श्रीमान राम जैसवाल और संजय कुमार सेठी मौजूद रहे| उन्होंने इस पूरी प्रदर्शनी को देख पेंटिंग्स बनाने वाले कुछ बच्चों को क्लासमेट के गिफ्ट हैंपर भेंट किए, साथ ही हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता 18 वर्षीय राधिका व्यास को 11,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया|
गौरतलब है की समापन के अवसर पर डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट ने बच्चों के लिए लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया| जिसमें अजमेर के 35 से ज्यादा विद्यालयों के 125 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया| इस प्रतियोगिता में 6-18 साल के बच्चों ने भाग लिया, और राजकीय संग्रहालय में रखे महाराजा पृथ्वीराज चौहान के मैनिक्विन की लाइव पेंटिंग की| सभी बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के अनुसार रंगों या मात्र पेंसिल का प्रयोग लिया| इस लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता को विशिष्ठ अतिथियों ने खूब सराहा और बच्चों को शुभकामनाएं दी|
इस लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चे को डिजिटल बाल मेला की तरफ से 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा| आपकी जानकारी के लिए बता दें की “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी डिजिटल बाल मेला की एक पहल है, जिसके माध्यम बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया तक पहुचाया जा रहा है| इस प्रदर्शनी का अजमेर से पहले जयपुर में आयोजन किया गया था और अब राजस्थान का कोई और मुख्य शहर इस प्रदर्शनी का ठिकाना बनेगा|
To send your paintings, register on –
www.digitalbaalmela.com or contact- 8005915026
For more information, do follow us on our various social media platforms –
WhatsApp/Telegram–8005915026
Facebook page– https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram– https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter– https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

