कौन बनेगा बाल सरपंच, ऑनलाइन करें चुनाव….
अदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आमेर की जयरामपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित “बाल पंचायत” के बाल सरपंच की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस घोषणा के बाद जनता द्वारा चुना गया “बाल सरपंच” जयरामपुरा में होने वाली जन सभाओं में सरपंच जगदीश निठारवाल जी के साथ बैठेगा और पंचायत की समस्याओं का निवारण करने में संभव मदद भी करेगा इस बाल पंचायत में कुल 22 बच्चों ने बाल सरपंच के लिए अपनी दावे-दारी पेश की थी। इन बच्चों के नाम इस प्रकार हैं…..
• सोना बावरिया।
• आकाश।
• आशीष कुमावत।
• अंकित योगी।
• मोनिका प्रजापत।
• कल्पना योगी।
• प्रवीणा।
• अंकित मीना।
• पारुल।
• पायल जाबडोलिया।
• नीतू योगी।
• सुमित चौधरी।
• पीयूष योगी।
• स्नेहा योगी।
• तनु प्रजापत।
• अनुराधा शर्मा।
• मानसी प्रजापत।
• सिया कंडेला।
• मुस्कान प्रजापत।
• राहुल।
• सिमरन जांगिड़।
• तमन्ना बानो।
इस बाल सरपंच प्रतियोहिता में लगभग 300 बच्चों ने वोट डाले थे। अब बारी है जयरामपुरा की जनता की। डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जल्द ही एक पोस्ट शेयर की जाएगी, जिस पर जाकर आपको अपने पसंदीदा बाल प्रत्याशी का नाम लिखना होगा। इस ऑनलाइन वोटिंग के बाद “मैं भी बाल सरपंच” का पहला बाल सरपंच भी चुना जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी ही बाल सभाएँ राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में करने की कोशिश डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ करेंगे। इस प्रयास से बच्चों को लोकतंत्र और पंचायती राज के बारें में जागरूक कराया जाएगा। साथ ही कुछ बाल सरपंचों को राजस्थान की राजधानी जयपुर बुलाकर उनकी एक सभा पंचायती राज भवन में कराई जाएगी, जिसमें वह राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने ग्राम की मुसीबतें बता सकेंगे या सुझाव साझा कर सकेंगे।
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर 8005915026 पर रजिस्टर करें। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – ‘

