नागौर कलेक्टर पीयूष समरिया ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान को ग्राम पंचायत के सशक्तिकरण का माध्यम बताया, ज़्यादा से ज़्यादा सहभागिता को किया प्रोत्साहित

तनय मिश्रा।

डिजिटल बाल मेला के अनूठे अभियान “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत आज 2 अक्टूबर को नागौर के बरांगना से हो गई है। इस अवसर पर नागौर कलेक्टर पीयूष समरिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

जयपुर। 2 अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन 1959 में देश के पहले और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर जिले में सबसे पहले पंचायती राज की शुरुआत हुई थी। आज 63 वर्ष बाद ठीक उसी दिन नागौर में एक बार फिर एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। डिजिटल बाल मेला के अनूठे अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत आज नागौर के ही बरांगना से हो गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बरांगना के सरपंच हनुमान चौधरी, नागौर कलेक्टर पीयूष समरिया और राजस्थान यूनिसेफ की प्रमुख इसाबेल बार्डम भी शामिल हुए। पीयूष समरिया ने इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी को इस अभियान के बारे में संबोधित भी किया।

क्या कहा कलेक्टर पीयूष समरिया ने?

नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष समरिया ने सबसे पहले डिजिटल बाल मेला द्वारा “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित “बाल पंचायत” में सभी का स्वागत किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश में सबसे पहले नागौर में पंचायती राज की शुरुआत करने को मील का पत्थर बताते हुए ग्राम पंचायत को सशक्तिकरण और लोकतंत्र का जीता-जागता स्मारक बताया। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर भी विकास कार्य किए जा सकते हैं। डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान को आने वाली पीढ़ियों को पंचायत से जोड़ने का बेहतरीन प्रयास बताते हुए पीयूष समरिया ने कहा कि इस अभियान में ज़्यादा से ज़्यादा सहभागिता का प्रयास करना चाहिए, जिससे पंचायत स्तर को और सशक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें :- “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक शुरुआत के साथ नागौर में एक बार फिर लिखा गया इतिहास

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *