तनय।
डिजिटल बाल मेला ने बीते रविवार 2 अक्टूबर के दिन बच्चों के लिए एक नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है। इसके साथ ही इस अभियान से जुड़े एक शिक्षाप्रद वीडियो का भी विमोचन इस अवसर पर किया गया।
जयपुर। भारतीय इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन खासा महत्व रखता है। इसी दिन 1959 में आधुनिक भारत में सबसे पहली बार भारत के प्रथम और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर की धरती पर पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की थी। 63 वर्ष बाद 2022 में ठीक इसी दिन डिजिटल बाल मेला ने नागौर की ही धरती पर अपने नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है। इतना ही नहीं, इस अवसर पर डिजिटल बाल मेला के इस नवाचारी अभियान से जुड़े एक शिक्षाप्रद वीडियो का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथियों ने किया वीडियो विमोचन
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान की लॉन्चिंग नागौर के बरांगना पंचायत क्षेत्र से हुई। डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए शुरू किए गए इस नवाचारी अभियान की शुरुआत के इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई बच्चें शामिल हुए। इसी अवसर पर “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के ऑफिशियल पोस्टर के साथ ही इस अभियान से जुड़े एक शिक्षाप्रद वीडियो का भी विमोचन किया गया। इस वीडियो में यह बताया गया है कि “बाल मित्र पंचायत” क्या है और इसके क्या फायदे होते हैं? इसके साथ ही इस वीडियो में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से कैसे जुड़ा जा सकता है, “बाल सरपंच” बनकर क्या बदलाव लाने के प्रयास किए जा सकते हैं, राजस्थान की ग्राम पंचायत में बच्चों की सहभागिता कैसे बढ़ाई जा सकती है, बच्चों के सपनों की पंचायत कैसी हो, बाल सरपंच कैसे बना जा सकता है आदि महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं। मुख्य अतिथियों राजस्थान यूनिसेफ चीफ इसाबेल बार्डम, बरांगना के सरपंच हनुमान चौधरी और राजस्थान यूनिसेफ अधिकारी शफकत हुसैन ने बड़े ही उत्साह के साथ इस बाल पंचायत में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के इस शिक्षाप्रद वीडियो का विमोचन किया।
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: बरांगना ने चुना अपना “बाल सरपंच”
यह भी पढ़ें :- बरांगना सरपंच हनुमान चौधरी ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के पूरे देश में जाने की जताई कामना
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

