कल जयपुर के राजावास गाँव में दस्तक देगा “मैं भी बाल सरपंच” अभियान

Main Bhi Baal Sarpanch

तनय।

2 अक्टूबर 2022 को डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए एक नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। नागौर से शुरू हुआ यह अभियान जल्द ही पूरे राज्य तक पहुँचेगा। इसी पड़ाव पर कल 8 अक्टूबर को यह अभियान जयपुर के राजावास गाँव में दस्तक देगा।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी और शिक्षाप्रद अभियान “मैं भी बाल सरपंच” को आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर 2022 के दिन लॉन्च कर दिया गया है। पंचायती राज की नागौर से शुरुआत होने के कारण इस अभियान को भी नागौर से ही शुरू किया गया। पर जल्द ही इस अभियान को पूरे राजस्थान में ले जाने की तैयारी है। और इस पड़ाव में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान कल 8 अक्टूबर को जयपुर में स्थित गाँव राजावास में अपनी दस्तक देगा।

राजावास की सरपंच होगी मुख्य अतिथि

8 अक्टूबर को राजावास में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगी।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए “बाल मित्र पंचायत” की अहमियत

“बाल पंचायत” का होगा आयोजन

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत राजावास में एक “बाल पंचायत” का आयोजन होगा। बच्चों के लिए आयोजित इस पंचायत में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही सरपंच के कार्य, अधिकार, ग्राम पंचायत की कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को इस बाल पंचायत में अपने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में अपने विचार रखने का भी अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें यह बताने का भी मौका मिलेगा कि अगर वो भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बाल सरपंच को पंचायत में उपस्थित बच्चों द्वारा लाइव वोटिंग के आधार पर चुना जाएगा। इस प्रक्रिया से बच्चों को वोटिंग के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही उनका इस क्षेत्र में रुझान भी बढ़ेगा। बच्चों द्वारा चुने गए “बाल सरपंच” को आगे होने वाली पंचायतों में बैठने का और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: सरपंचों की भूमिका

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *