तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने 8 अक्टूबर को जयपुर के राजावास गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर राजावास गाँव की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही और कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
जयपुर। 2 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत नागौर से होने के बाद 8 अक्टूबर को इस अभियान ने जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमे राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई और कार्यक्रम में सभी को इस अभियान के बारे में संबोधित भी किया।
क्या कहा मीनाक्षी मीणा ने?
राजावास की सरपंच मीनाक्षी मीणा ने सबसे पहले डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित बाल पंचायत में आने के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने इस अभियान को बच्चों की राजनीतिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताते हुए बच्चों को गाँव की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपनी पंचायत को “बाल मित्र पंचायत” (Baal Mitra Panchayat) बनाने का वादा भी किया।
यह भी पढ़ें :- “Main Bhi Baal Sarpanch” अभियान ने दी जयपुर के राजावास में दस्तक, “बाल पंचायत” का हुआ आयोजन
यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: जानिए “बाल मित्र पंचायत” की अहमियत
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

