राजावास के “बाल सरपंच” दावेदारों ने बताया सरपंच बन क्या करेंगे?
आदित्य शर्मा|
जयपुर, आमेर| 8 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ आमेर (Amer) की जालसू (Jalsu) पंचायत समिति पहुंचा और राजावास ग्राम पंचायत में “बाल पंचायत” का आयोजन किया| इसमें “ main bhi bal sarpanch” अभियान के माध्यम से 5 विद्यालयों के 400 से भी ज्यादा बच्चों ने पंचायत की राज की बारीकियां जानी| शिक्षा से साथ-साथ इन बच्चों की पंचायत राज में सहभागिता को भी सुनिश्चित करने का कार्य किया गया|

इसके तहत बच्चों ने “बाल सरपंच” के लिए दावेदारी पेश की, साथ ही वोट के लिए अन्य बच्चों से अपील की| इस दावेदारी सत्र में कुल 32 बच्चों ने अगर वह सरपं होते तो अपने ग्राम में क्या करते? विषय पर अपनी बात रखी| इस दावेदारी सत्र में यह साबित हो गया की बच्चे अपने आप की स्तिथि को कितनी अच्छी तरह से पड़ते और समझते है| बच्चों ने इस दावेदारी सत्र में जल संरक्षण, रोड रिपेयर, नालियों की साफ़ सफाई, गौ शाला निर्माण, राजावास (Rajawaas) बस अड्डे (Bus Stand) पर बैठने की व्यवस्था, फ्री लाइब्रेरी, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सी.सी.टीवी लगवाना, लमपी से सुरक्षा, पशु चिकित्सालय का निर्माण, जैसे कई मुद्दे उठाये और पूरे करने का वादा किया|
यह भी पढ़े-https://www.digitalbaalmela.com/sarpanch-minakshi-meena-promised-to-make-her-panchayat-baal-mitra/
इस सत्र के बाद दावेदारों के लिए अन्य बच्चों द्वारा वोटिंग भी की गई| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की पंचायत राज में शिक्षा,सक्रियता और सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु इस अभियान की शुरुआत हुई थी| “main bhi baal sapranch” लिए यूनिसेफ (UNICEF) ने डिजिटल बाल मेला से हाथ मिलाया था| गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत नागौर (Nagaur) के बरांगना (Barangna) ग्राम पंचायत से हुई थी|

यह भी पढ़े- https://www.digitalbaalmela.com/main-bhi-baalsarpanch-rajawas-created-new-baal-panchayat-record/
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

