तनय।
डिजिटल बाल मेला (डिजिटल बाल मेला) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” 15 अक्टूबर को झुंझुनूं में आगाज़ करेगा।
जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को ऑफिशियल लॉन्चिंग के बाद “मैं भी बाल सरपंच” अभियान को जल्द ही पूरे राजस्थान (Rajasthan) में ले जाया जाएगा। इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है। नागौर (Nagaur) में शुरुआत के बाद यह अभियान जयपुर (Jaipur) में भी दस्तक दे चुका है। अब यह अभियान चूरू (Churu) के बाद 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) में आगाज़ करेगा।
झुंझुनूं की राजनीतिक पृष्ठभूमि
झुंझुनूं की राजस्थान की राजनीति (Politics) के साथ ही देश की राजनीति में भी पृष्ठभूमि रही है। राजस्थान विधानसभा (Assembly) में पहली महिला स्पीकर (Speaker) रही बीजेपी (BJP) की सुमित्रा सिंह झुंझुनूं से ही विधायक रही थी। उन्होंने 6 बार झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। इतना ही नहीं, झुंझुनूं में 1971 के लोकसभा चुनाव का रोमांचक मुकाबला आज भी नहीं भूला जा सकता, जब जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद उद्योगपति केके बिरला इंदिरा गाँधी की लहर के आगे नहीं टिक पाए और एक गरीब किसान शिवनाथ सिंह गिल से करीब एक लाख मतों से चुनाव हार गए थे।
काजड़ा गाँव में होगा आयोजन
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत झुंझुनूं के काजड़ा (Kajra) गाँव में “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में काजड़ा सरपंच Manju Tanwar (Manju Tanwar) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी, जिन्होंने इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला को पूरा सहयोग देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास ने चुना अपना “बाल सरपंच”
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास की बच्चियों की संस्कृतिक प्रस्तुति ने किया सभी को प्रभावित
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkN

