तनय।
राजस्थान के पूर्व पंचायती राज मंत्री रहे राजेंद्र सिंह राठौर के गढ़ चूरू में कल यानि की 17 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” दस्तक देगा।
जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक रूप से शुरू हुए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान को जल्द ही पूरे राजस्थान (Rajasthan) में ले जाया जाएगा। इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है। नागौर (Nagaur), जयपुर (Jaipur) और झुंझुनूं (Jhunjhunu) के बाद अब यह अभियान कल 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) में दस्तक देगा। चूरू बीजेपी (BJP) विधायक और वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में डिप्टी नेता प्रतिपक्ष (Deputy Leader Of Opposition) राजेंद्र सिंह राठौर (Rajendra Singh Rathore) का गढ़ भी है, जो 2016-2018 तक राजस्थान के पंचायती राज मंत्री (Panchayati Raj Minister) भी रह चुके है।
रंगाईसर गाँव में होगा आयोजन
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत चूरू के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव में “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में रंगाईसर सरपंच गुमानी देवी (Gumani Devi) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी, जिन्होंने इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला को पूरा सहयोग देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: काजड़ा की सरपंच मंजू तंवर ने बताया इस अभियान को स्वच्छ राजनीति की दृष्टि से बच्चों के लिए ज्ञानप्रद
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: शेखावाटी की मिट्टी में दिखी नेतृत्व की झलक
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

