Main Bhi Baal Sarpanch: रंगाईसर सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल ने बताया इस अभियान के आयोजन को सौभाग्यशाली

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने 17 अक्टूबर को चूरू के रंगाईसर गाँव में दस्तक दी। इस अवसर पर रंगाईसर गाँव के सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल भी मुख्य अतिथियों में से एक रहे।

जयपुर। 2 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत नागौर (Nagaur) के बरांगना (Barangana) गाँव से होने के बाद 8 अक्टूबर को इस अभियान ने जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव के बाद 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया, जिसमे रंगाईसर के सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल भी मुख्य अतिथियों में से एक रहे और कार्यक्रम में सभी को इस अभियान के बारे में संबोधित भी किया।

क्या कहा दुलाराम मेघवाल ने? 

सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम मेघवाल ने “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के उनके गाँव में आयोजन को सौभाग्यशाली बताया। इसके साथ ही उन्होंने बाल पंचायत को संदेश देते हुए कहा कि सरपंच बनकर विकास के कार्य कैसे किए जाएं, इसकी जागरुकता बढ़ाने में यह अभियान उपयोगी है।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: जानिए किसे चुना रंगाईसर गाँव ने अपना “बाल सरपंच”

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: काजड़ा ने चुना अपना “बाल सरपंच”

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *