तनय।
दो हफ्तों में ही 4 जिलों में “बाल पंचायत” के आयोजन के बाद डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” का कारवाँ जल्द ही अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा। पर क्या आपको इस अभियान के मूल उद्देश्य “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” की अहमियत पता है? आइए इसपर नज़र डालते हैं।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की साझेदारी में बच्चों के लिए शुरू किया गया अभियान “मैं भी बाल सरपंच” देश में इस तरह का पहला अभियान है। “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” के मूल उद्देश्य से निहित इस अभियान के माध्यम से बच्चों के लिए जो किया जा रहा है, शायद ही किसी और ने किया होगा। ऐसे में मन में यह सवाल आना भी स्वाभाविक है कि आखिर क्या है “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता”?
“शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” की अहमियत
“शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता”, ये सिर्फ 3 शब्द नहीं हैं, बल्कि एक भाव है। डिजिटल बाल मेला के “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के माध्यम से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों बच्चों को शासन व्यवस्था की सबसे नीचे के कड़ी यानि की पंचायती राज प्रणाली (Panchayati Raj System) के बारे में शिक्षित किया जाता है। इससे पंचायत व्यवस्था के प्रति जागरूक बच्चों की इसमें सक्रियता बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप उनकी इस क्षेत्र में सहभागिता भी बढ़ती है। पंचायतों में बच्चों की सहभागिता बढ़ने से “बाल मित्र पंचायत” (Baal Mitra Panchayat) का भी निर्माण होता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लोकतांत्रिक विकास (Democratic Development) के लिए अहम है। इससे इस अभियान के उद्देश्य “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” की अहमियत स्पष्ट हो जाती है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: इस दिन राजस्थान के भरतपुर संभाग पहुँचेगा बाल पंचायत का कारवाँ
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: “बाल मित्र पंचायत” का सकारात्मक प्रभाव
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

