तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” (Main Bhi Baal Sarpanch) आज 29 अक्टूबर को भरतपुर के रारह गाँव पहुँच गया है।
जयपुर। 2 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से शुरू हुए अभियान “मैं भी बाल सरपंच” का कारवाँ आज 29 अक्टूबर को भरतपुर (Bharatpur) के रारह (Rarah) गाँव में पहुँच गया है। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस अभियान के लिए डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ (UNICEF) से हाथ मिलाया है।
अभियान का मकसद
यह अभियान 6-18 साल की आयु के बच्चों के लिए शुरू किया गया है, जिसका मूल मकसद पंचायती स्तर पर लोकतंत्र के प्रति बच्चों की “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” को बढ़ाना है। इससे बच्चों को देश के भावी जनप्रतिनिधियों के रूप में पंचायत स्तर पर तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रारह गाँव की सरपंच कुसुम सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मोहन राव, रारह उपसरपंच प्रेम सिंह, रारह गाँव के पंच मांगीलाल, बुरवई गाँव के पंच शिवराम, रारह के ग्राम विकास अधिकारी भूदेव सिंह और कुम्हेर के बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र अवस्थी मुख्य अतिथियों के तौर पर शामिल हुए।
“बाल पंचायत” का हुआ आयोजन
रारह में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आज एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन हुआ, जिसके लिए बच्चों ने उत्साह दिखाया। इस बाल पंचायत में 150 से ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के लिए आयोजित इस बाल पंचायत में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही सरपंच के कार्य, अधिकार, ग्राम पंचायत की कार्यवाही आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बाल पंचायत में उपस्थित बच्चों को यह बताने का भी मौका मिला कि अगर वो भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, डिजिटल बाल मेला ने इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इनमें से कुछ बच्चों ने बाल सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की और पंचायत में उपस्थित अन्य बच्चों द्वारा इनके लिए लाइव वोटिंग की गई, जिसके आधार पर जीतने वाले दावेदार को रारह से “बाल सरपंच” चुना जाएगा। इस प्रक्रिया से बच्चों को वोटिंग के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही उनका इस क्षेत्र में रुझान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही इस अभियान के ज़रिए चयनित बच्चे डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को बाल पंच चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें :- “बाल मित्र पंचायत” बनाने में सरपंच का योगदान
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela की “बाल मित्र पंचायत” बनाने में भूमिका
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

