Main Bhi Baal Sarpanch: रारह सरपंच कुसुम सिंह ने इस आयोजन के लिए किया डिजिटल बाल मेला का धन्यवाद

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” ने 29 अक्टूबर को भरतपुर (Bharatpur) के रारह (Rarah) गाँव में दस्तक दे दी है। इस अवसर पर रारह गाँव की सरपंच कुसुम सिंह मुख्य अतिथियों में से एक रही और कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 के दिन आधिकारिक रूप से लॉन्च हुआ डिजिटल बाल मेला का नवाचारी और शिक्षाप्रद अभियान “मैं भी बाल सरपंच” नागौर (Nagaur) के बरांगना (Barangana) गाँव से शुरू हुआ। इसके बाद अब तक इस अभियान को 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) और 29 अक्टूबर को भरतपुर (Bharatpur) के रारह (Rarah) गाँव ले जाया जा चुका है। रारह गाँव में बच्चों के लिए आयोजित “बाल पंचायत” में शामिल मुख्य अतिथियों में से एक रारह की सरपंच कुसुम सिंह भी थी। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

क्या कहा कुसुम सिंह ने?

रारह सरपंच कुसुम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान दौर में बच्चों में नेतृत्व के भाव की जाग्रति आ रही है। उन्होंने कहा कि इतने सारे बच्चे “बाल सरपंच” पद की दावेदारी पेश करते हुए सबके सामने बोल रहे हैं और यह सुकून देने वाली बात है कि पंचायत के बच्चे जागरूक हैं और सरपंच की ज़िम्मेदारियों के बारे में इतना जानते हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा उठाए मुद्दों के निवारण का आश्वासन दिया और डिजिटल बाल मेला का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: भरतपुर संभाग की अनदेखी बनी रारह “बाल पंचायत” में मुद्दा

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान पहुँचा भरतपुर के रारह गाँव, “बाल पंचायत” के लिए बच्चों में दिखा उत्साह

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *