Main Bhi Baal Sarpanch अभियान की जयपुर वापसी, कल विराटनगर के जवानपुरा में होगा “बाल पंचायत” का आयोजन

Main Bhi Baal Sarpanch

तनय।

डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) द्बारा यूनिसेफ (UNICEF) के साथ शुरू किए गए नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” का कारवाँ कल 1 जयपुर के विराटनगर स्थित जवानपुरा पहुँचेगा।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी और शिक्षाप्रद अभियान “मैं भी बाल सरपंच” को आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर 2022 के दिन लॉन्च कर दिया गया है। पंचायती राज की नागौर (Nagaur) से शुरुआत होने के कारण इस अभियान को भी नागौर के बरांगना गाँव से ही शुरू किया गया। पर जल्द ही इस अभियान को पूरे राजस्थान में ले जाने की तैयारी है। इसी के तहत 8 अक्टूबर को जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव, 15 अक्टूबर को झुंझुनूं (Jhunjhunu) के काजड़ा (Kajra) गाँव और 17 अक्टूबर को चूरू (Churu) के रंगाईसर (Rangaisar) और 29 अक्टूबर को भरतपुर (Bharatpur) के रारह (Rarah) गाँव के बाद यह अभियान एक बार फिर जयपुर लौटेगा, जब कल यानि की 1 नवंबर को विराटनगर (Viratnagar) के जवानपुरा (Jawanpura) गाँव में इस अभियान का कारवाँ पहुँचेगा।

कौन होंगे मुख्य अतिथि?

1 नवंबर को जवानपुरा में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में गाँव के सरपंच और राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष जयराम पलसानिया और पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक सुंडा राम मीणा मुख्य अतिथियों के तौर पर शामिल होंगे।

jairam Palsaniya

यह भी पढ़ें :-  Main Bhi Baal Sarpanch: रारह सरपंच कुसुम सिंह ने इस आयोजन के लिए किया डिजिटल बाल मेला का धन्यवाद

“बाल पंचायत” का होगा आयोजन

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत जवानपुरा गाँव में एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का आयोजन होगा। बच्चों के लिए आयोजित इस पंचायत में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही सरपंच के कार्य, अधिकार, ग्राम पंचायत की कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को इस बाल पंचायत में अपने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में अपने विचार रखने का भी अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें यह बताने का भी मौका मिलेगा कि अगर वो भविष्य में सरपंच बनते हैं, तो किस तरह से काम करेंगे और गाँव में क्या बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं, इन बच्चों के लिए “बाल सरपंच” (Baal Sarpanch) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बाल सरपंच को पंचायत में उपस्थित बच्चों द्वारा लाइव वोटिंग के आधार पर चुना जाएगा। इस प्रक्रिया से बच्चों को वोटिंग के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही उनका इस क्षेत्र में रुझान भी बढ़ेगा। बच्चों द्वारा चुने गए “बाल सरपंच” को आगे होने वाली पंचायतों में बैठने का और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: भरतपुर संभाग की अनदेखी बनी रारह “बाल पंचायत” में मुद्दा

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *