तनय।
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत भरतपुर के रारह गाँव की “बाल पंचायत” से “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।
जयपुर। 29 अक्टूबर को डिजिटल बाल मेला का नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” भरतपुर (Bharatpur) के रारह (Rarah) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का भी आयोजन किया गया। इसमें लाइव वोटिंग के द्वारा “बाल सरपंच” को चुन लिया गया है।
रारह की बाल पंचायत से किसे चुना गया?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत रारह गाँव में आयोजित “बाल पंचायत” में कुल 160 वोट डाले गए। 20 दावेदारों के लिए डाले गए इन वोटों की गिनती पूरी हो गई है। सबसे ज़्यादा वोटों (25) के साथ पायल को रारह से बाल सरपंच चुना गया है। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा। इतना ही नहीं, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी पायल को मिलेगा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रही आरती (19 वोट) को बाल उपसरपंच और तीसरे स्थान पर रही कुमकुम (12 वोट) को बाल पंच चुना गया है।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान की हुई जयपुर वापसी, विराटनगर के जवानपुरा गाँव में बच्चों के उत्साह के बीच हुआ “बाल पंचायत” का आयोजन
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: रारह सरपंच कुसुम सिंह ने इस आयोजन के लिए किया डिजिटल बाल मेला का धन्यवाद
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

