तनय।
डिजिटल बाल मेला के ‘मैं भी बाल सरपंच’ अभियान के तहत जयपुर के विराटनगर के जवानपुरा गाँव में आयोजित ‘बाल पंचायत’ में राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष जयराम पलसानिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
जयपुर। 1 नवंबर को डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान ‘मैं भी बाल सरपंच’ अभियान का कारवाँ जयपुर (Jaipur) के विराटनगर (Viratnagar) स्थित जवानपुरा (Jawanpura) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर गाँव में बच्चों के लिए एक ‘बाल पंचायत’ (Baal Panchayat) का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष और जवानपुरा गाँव के सरपंच जयराम पलसानिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और बच्चों को संबोधित भी किया।
क्या कहा जयराम पलसानिया ने?
जयराम पलसानिया ने इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया और बताया कि उन्हें बच्चों से काफी सीखने को मिला। जैसे वादों को कैसे पूरा किया। बच्चों ने जिस तरह से ‘बाल पंचायत’ में सबके सामने अपनी बात रखी, उसकी सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे ‘मैं भी बाल सरपंच’ अभियान की बातें कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने बच्चों को नई बातें सिखाने, नया अनुभव देने और ज्ञान का प्रकाश पैदा करने के लिए डिजिटल बाल मेला को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस अभियान को एक अहम पहल बताया और कहा कि बच्चे गाँव के विकास में भागीदार भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने समय-समय पर बाल सभाओं के आयोजन का वादा भी किया, जिससे बच्चों को पंचायती राज के बारे में ज़्यादा जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch पहुँचा जोधपुर संभाग, पाली के रोहट गाँव में बच्चों ने की अपनी आवाज़ मुखर
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: चरडाना गाँव की बाल पंचायत ने चुना अपना ‘बाल सरपंच’
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

