Main Bhi Baal Sarpanch: रोहट ने चुना अपना ‘बाल सरपंच’

तनय।

‘मैं भी बाल सरपंच’ अभियान के तहत 7 नवंबर को पाली के रोहट गाँव मे आयोजित ‘बाल पंचायत’ से ‘बाल सरपंच’ चुन लिया गया है।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का अभियान 7 नवंबर को पहली बार जोधपुर (Jodhpur) संभाग पहुँचा। इसके अंतर्गत पाली (Pali) जिले के रोहट (Rohat) गाँव में ‘बाल पंचायत’ का आयोजन किया। इस बाल पंचायत में एक ‘बाल सरपंच’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइव वोटिंग की गई। इन वोटों की गिनती अब पूरी हो चुकी है।

रोहट की बाल पंचायत ने किसे चुना अपना ‘बाल सरपंच’?

डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान ‘मैं भी बाल सरपंच’ के तहत रोहट गाँव में आयोजित ‘बाल पंचायत’ (Baal Panchayat) में ‘बाल सरपंच’ (Baal Sarpanch) प्रतियोगिता में 23 बाल दावेदारों ने हिस्सा लिया। इन बाल दावेदारों के लिए डाले गए वोटों की गिनती अब पूरी हो चुकी है। वर्षा पटेल को
सबसे ज़्यादा 160 वोट मिले हैं और उन्हें रोहट से बाल सरपंच चुना गया है। वर्षा को अपने क्षेत्र में होने वाली पंचायतों में बैठने और सुझाव देने का मौका तो मिलेगा। इतना ही नहीं, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी वर्षा को शामिल होने का अवसर मिलेगा। 116 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे लक्ष्मण विश्नोई को बाल उप-सरपंच और 29 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे रविंद्र बंजारा को बाल पंच चुना गया है। इन दोनों को भी डिजिटल बाल मेला के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- सरपंच कृष्ण मुरारी दिलावर ने Main Bhi Baal Sarpanch अभियान को बताया सराहनीय

Main Bhi Baal Sarpanch

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास में बना रिकॉर्ड रोहट में टूटा

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *