राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने दिया बच्चों की बात सुनने का आश्वासन

तनय।

अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर जयपुर में एक बाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस बाल पंचायत में राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Children’s Day) के अवसर पर एक बाल पंचायत (Baal Panchayat) का आयोजन किया गया। जयपुर में आयोजित इस बाल पंचायत में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) में पंचायती राज (Panchayati Raj) मंत्री रमेश चंद मीना मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

बच्चों की हर बात सुनी जाएगी

रमेश चंद मीना ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि गाँव के बच्चें जागरूक हो रहे हैं और अपनी गाँव की समस्याओं के बारे में जानते हैं। जयरामपुरा और राजावास की बाल पंचायतों से चुने गए बाल सरपंचों पायल जाबडोलिया और जयशंकर मीणा की बात सुनकर उन्होंने बताया कि बच्चों की समस्याएं, शिकायतें और अन्य सभी बातें अब सुनी भी जाएगी और उनपर एक्शन भी लिया जाएगा। इससे बच्चों का मनोबल और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :- राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने Main Bhi Baal Sarpanch अभियान को बताया एक शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch अभियान का स्थानीय पंचायतों पर सकारात्मक प्रभाव, बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

अगर आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला के अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….

फेसबुकhttps://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम   –  https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटरhttps://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *