पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने भी की जिनकी तारीफ…

कौन है वह अंकुश सिंह…

गर्वित शर्मा 

जयपुर:- डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत राज्य के सभी हिस्सों में “बाल पंचायतों” का आयोजन किया जा रहा है| इसी के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में 19 नवम्बर को जयपुर के पंचायती राज भवन में एक बाल पंचायत का आयोजन हुआ जहाँ “बाल प्रतिनिधियों” ने पहली बार राज्य के पंचायती राज मंत्री से सीधे संवाद किया| इस संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री रमेश चन्द मीना, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजस्थान सरकार मुख्य अतिथि तो वहीँ श्री अंकुश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए| वही अंकुश सिंह जिनकी तारीफ स्वयं मंत्रीजी ने भी अपने संबोधन के दौरान की|

कौन है अंकुश सिंह….
अंकुश सिंह वर्तमान में यूनिसेफ के साथ कार्य कर रहे हैं| श्री अंकुश सिंह यूनिसेफ के राजस्थान कार्यालय में वरिष्ठ संचार विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है| बिहार राज्य के रहने वाले सिंह यूनिसेफ राजस्थान से पुर्व यूनिसेफ गुजरात में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं| बाल अधिकारों के मुद्दों पर सरकार और समाज को साथ लाने की उनकी कोशिश, उन्हें सबसे अलग बनाती है| साथ ही आपको यह भी बता दें कि वह यूनिसेफ से जुड़ने से पूर्व पत्रकारिता भी कर चुके हैं| अंकुश ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी के जाने – माने समाचार पत्र “दि हिंदुस्तान टाइम्स” के साथ की थी| इसके अलावा वह टेलेग्राफ को भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं|

गौरतलब है कि पंचायती राज प्रणाली के बारे में बच्चों की जागरूकत बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने 15 अगस्त 2022 को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की थी| इसके अंतर्गत डिजिटल बाल मेला ने राजस्थान के 6 संभागों में पहुँच कुल 10 बाल पंचायतों का आयोजन किया है, जहाँ बच्चों ने अपनी – अपनी समस्याएँ जनप्रतिनिधियों के सामने रखी है| इतना ही नहीं, इन बच्चों ने यह भी बताया है कि वह “बाल सरपंच” बनकर क्या कुछ करेंगे अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए| अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई “बाल पंचायत” में बच्चों ने राजस्थान के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रमेश चन्द मीना से सीधा संवाद किया था|

अगर आपका बच्चा भी इस अभियान से जुड़ना चाहता है, और बाल सरपंच बनना चाहता है तो आप #DigitalBaalMela की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkN

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *