डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित हुई बाल पंचायतों में हुआ था इनका चुनाव ….
गर्वित शर्मा
जयपुर: डिजिटल बाल मेला द्वारा प्रदेशभर में आयोजित हुई “बाल पंचायतों” में चुने गए “बाल सरपंच” अब जल्द ही ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाने वाली मासिक बैठकों का हिस्सा बनेंगे जिनका आयोजन हर माह की 5 तथा 20 तारिख को किया जाता है| ये वही बाल सरपंच हैं जिन्हें अपनी ग्राम पंचायत के बच्चों ने मातदान प्रक्रिया से चुना है| इन बच्चों को अपने साथ ग्राम पंचायतों की बैठकों में शामिल करने का वादा किया था उन ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने| अब जल्द ही ये बाल प्रतिनिधि अपने गाँव के बच्चों का प्रतिनिधित्व करेंगे और उनकी समस्याओं को उठाएंगे साथ ही उनके सुझाव भी सबके सामने रखेंगे|
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला ने प्रदेश के सभी हिस्सों में बाल पंचायतों का आयोजन कर वहाँ के “बाल सरपंच” , “बाल उप – सरपंच” तथा “बाल पंच” का चुनाव किया था| इन “बाल पंचायतों” में वहाँ के स्थानीय सरपंचों ने इन बच्चों से वादा किया था कि ये “बाल प्रतिनिधि” ग्राम पंचायत की बैठकों का हिस्सा बन, बच्चों का प्रतिनिधित्व करेंगे|
गौरतलब है कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा की गयी है| इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनितिक समझ बढाने के लिए एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह एतिहासिक मौका दिया था| आप भी अगर मैं भी बाल सरपंच अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, करें अपना फ्री रजिस्ट्रेशन डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर| आप डिजिटल बाल मेला के टेलीग्राम या व्हाट्सएप नंबर 8005915026 पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| इस अभियान से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

