मैं भी बाल पंचायत: राजस्थान में कहाँ-कहाँ लगी बाल पंचायतें……

आदित्य शर्मा|

जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के के तहत जल्द ही राज्य स्तरिय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गए अभियान के तहत राजस्थान के सभी 7 संभागों में “बाल पंचायतों” का आयोजन किया गया था| जिनमें बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक और शिक्षित करने का काम किया था| इस अभियान के तहत अभी तक कुल 10 “बाल पंचायत” और 1 विशेष बाल पंचायत लगे जा चुकी है| पिछले 2 महीनों में डिजिटल बाल मेला की टीम राजस्थान की 10 ग्राम पंचायतों में पहुंची व् स्थानीय सरपंच की सहायता से इन बाल पंचायतों का आयोजन किया|

 

इन 10 ग्राम पंचायतों में शामिल है-

  1. बरांगना ग्राम पंचायत, जिला नागौर, अजमेर संभाग|
  2. राजावास ग्राम पंचायत, जिला जयपुर, जयपुर संभाग|
  3. काजरा ग्राम पंचायत, जिला झुंझुनू, जयपुर संभाग|
  4. रंगाईसर ग्राम पंचायत, जिला चुरू, बीकानेर संभाग|
  5. रारह ग्राम पंचायत, जिला भरतपुर, भरतपुर संभाग|
  6. जवानपुरा ग्राम पंचायत, जिला जयपुर, जयपुर संभाग|
  7. चरडाना ग्राम पंचायत, जिला बारां, कोटा संभाग|
  8. रोहट ग्राम पंचायत, जिला पाली, जोधपुर संभाग|
  9. जयरामपुरा ग्राम पंचायत, जिला जयपुर, जयपुर संभाग|
  10. Jagdish Nitharwal
  11. कहांरी ग्राम पंचायत, जिला डूंगरपुर, उदयपुर संभाग|

विशेष बाल पंचायत- इन्दिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संसथान, जयपुर|

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बाल पंचायतों के माध्यम से पूरे राजस्थान में ग्राम पंचायतों में बाल सहभागिता के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया है| इन बच्चों में चुनाव द्वारा बाल सरपंच, बाल उपसरपंच और बाल पंच अन्य बच्चों द्वारा चुना गया| अब जल्द ही यह बच्चे राज्य स्तरिय कार्यक्रम में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते नज़र आयेंगे|

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *