आदित्य शर्मा|
जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा| इस कार्यक्रम में शामिल होंगे राजस्थान के 7 संभागों में आयोजित हुई “बाल पंचायतों” में चुने गए 30 बच्चे| यह वही बच्चे है जिन्हें अपने बाल साथियों के वोट मिले है| आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की कौन है राजस्थान के 10 बाल पंच और वह किस ग्राम पंचायत से आते है| इन बच्चों के नाम कुछ इस प्रकार है-
1.बाल पंचायत जयरामपुरा , जयपुर
बाल पंच: सिमरन जांगिड
2. बाल पंचायत बारांगना, नागौर
बाल पंच: अरविंद कसवां

3. बाल पंचायत राजावास, जयपुर
बाल पंच: जितेश यादव

4. बाल पंचायत काजडा, झुंझुनू
बाल पंच: कीर्ति शर्मा

5. बाल पंचायत रंगाईसर, चूरू
बाल पंच: अंजिका सारण

6. बाल पंचायत रारह, भरतपुर
बाल पंच: कुमकुम शर्मा

7. बाल पंचायत जवानपुरा, जयपुर
बाल पंच: ईशु सिंह शेखावत

8. बाल पंचायत चरडाना , बारां
बाल पंच: जयदीप राजावत

9. बाल पंचायत रोहट , पाली
बाल पंच: रविंद्र बंजारा

10. बाल पंचायत कहांरी, डूंगरपुर
बाल पंच: निलेश डामोर

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इन बच्चों का चुनाव वोटिंग बैलट प्रक्रिया द्वारा किया गया है| जिसे इनके ग्राम पंचायत में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित “बाल पंचायत” में कराया गया था| 5000 से भी अधिक बच्चों द्वारा अपने-अपने गाँव के इन बाल पंचों को चुना गया है|यह बच्चे वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे थे|
गौरतलब है की “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत हम बच्चों की ग्राम सहभागिता को बढ़ाने का प्रयास कर रहे है| बच्चे ग्राम सभाओं का हिस्सा बने, उन्हें अपनी आवाज़ मुखर करने का मौका दिया जाए, और वह पूर्ण रूप से पंचायती राज व्यवस्था को जाने| शिक्षा से सक्रियता और सहभागिता ही इस अभियान का ध्येय है|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

