ऑनलाइन जुड़, बच्चों को बताएंगे “प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक चुनौतियाँ” का क्या रिश्ता है
…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर। 8 दिसंबर को डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए अभियान “में भी बाल सरपंच” के तहत एक ऑनलाइन सत्र का अयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई मौजूद रहेंगे। इस ऑनलाइन सत्र में उनके साथ राजस्थान के 7 संभागों से चुनकर आए बाल सरपंच, बाल उपसरपंच और बाल पंच विधायक से उनके अनुभव सुनेंगे।
इतना ही नहीं राजनीति में रूचि रखने वाली नयी पीढ़ी उनसे समझेगी कि पुलिस सेवा से आने से राजनीति में कोई मदद मिली व कितनी चुनौतिपूर्ण रही उनकी जन प्रतिनिधि बनने की यात्रा| मुख्य अतिथि “प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक चुनौतियाँ” का क्या रिश्ता है विषय पर इन बाल सरपंचों से संवाद साधेंगे। विधायक बिश्नोई राजनीती में आने से पहले राजस्थान पुलिस में अपनी सेवा भी दे चुके है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह वही बच्चे है जो राजस्थान की अलग अलग ग्राम पंचायतों से चुने गए है। गौरतलब है की इस प्रकार के ऑनलाइन सत्र के आयोजन से बच्चे पंचायती राज व्यवस्था को और बारीकी से जान सकेंगे व साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बखूबी अपनी बात रख सकेंगे। “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत हम राजस्थान के सभी संभागों में बाल पंचायतों का आयोजन कर चुके है| इस अभियान के तहत 5 दिसम्बर को भी एक ऑनलाइन सत्र कराया गया था जिसमें फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत मौजूद थे| डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की यह सभी बच्चे राजस्थान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल रहेंगे|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

