ऑनलाइन जुड़, बच्चों को बताएंगी “महिला राजनीति और नेतृत्व में क्या चुनोतियाँ”…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर। 11 दिसंबर को डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए अभियान “में भी बाल सरपंच” के तहत एक ऑनलाइन सत्र का अयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामगढ विधायक शाफिया जुबैर बच्चों के साथ मौजूद रहेंगी। इस ऑनलाइन सत्र में राजस्थान के 7 संभागों से चुनकर आए बाल सरपंच, बाल उपसरपंच और बाल पंच, विधायक से उनके अनुभव सुनेंगे।
इतना ही नहीं राजनीति में रूचि रखने वाली नयी पीढ़ी उनसे समझेगी कि महिलाओं को राजनीति में किन तरह की चुनोतियों का सामना करना पड़ता है और क्या आज भी महिला चहरे पर राजनीति उनसे सम्बंधित पुरुष प्रतिनिधि करते है| मुख्य अतिथि “महिला राजनीति और नेतृत्व की चुनोतियाँ” विषय पर इन बाल सरपंचों से संवाद करेंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह वही बच्चे है जो राजस्थान की अलग -अलग ग्राम पंचायतों से चुने गए है। गौरतलब है की इस प्रकार के ऑनलाइन सत्र के आयोजन से बच्चे पंचायती राज व्यवस्था को और बारीकी से जान सकेंगे व साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बखूबी अपनी बात रख सकेंगे। “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत हम राजस्थान के सभी संभागों में बाल पंचायतों का आयोजन कर चुके है|
इस अभियान के तहत 5 दिसम्बर को भी एक ऑनलाइन सत्र कराया गया था जिसमें फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत मौजूद थे| डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की इसके बाद 14 दिसम्बर को किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक का ऑनलाइन सत्र आयोजित होगा|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

